
पटना(अनूप नारायण सिंह): मीट योर कलेक्टर कार्यक्रम में सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने सरकारी स्कूल की बच्चियों की हौसलों को दी नई उड़ान महिला दिवस के एक दिन पूर्व डीएम-एसपी बनाकर उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।
मीट योर कलेक्टर कार्यक्रम में आई सरकारी स्कूल की बच्चियों को डीएम ने न सिर्फ उन्हें डीएम-एसपी की कुर्सी पर बैठाया बल्कि कुछ समय के लिए पद की जबाबदेही एवम कार्यो से रूबरू होने का अवसर भी दिया।
फिल्मों की दुनिया में अक्सर ऐसा देखा जाता है लेकिन आज सीतामढ़ी के समाहरणालय में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब सरकारी स्कुल के छात्राओं को सीतामढ़ी के डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कुछ घण्टो का डीएम और एसपी बना दिया।
बता दें कि सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने आने वाले राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाली बच्चियो का मनोबल बढ़ाने एवम उनके सपनों की उड़ान को नई पंख देने के लिए
मंगलवार को घंटो उनके साथ समय बिताये।
इस दौरान डीएम ने बच्चियो का हौसला बढ़ाया और वे आगे कैसे पढ़े इसका मूल मंत्र दिया।
उसके बाद एसपी कार्यालय में पहुँची छात्राएं जब पुलिस पदाधिकारियो के खिलाफ कार्यालय कक्ष मे ही शिकायत लेकर कई फरियादी पहुँचे तो नई बनाई गई एसपी ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और उन्हे ठीक तरिके से काम करने की नसीहत तक दे डाली।
आगे जो हुआ वह काफी वाक्य था जब एक दिन के एसपी ने थानाध्यक्ष को रिश्वत लिये जाने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दे डाली ।
कुछ समय के लिए इन बच्चियों के हौसले को बल मिला और उनके सपने आसमान छू लेने को आतुर दिख रहे थे ।




Recent Comments