बेतिया – नरकटियागंज:– दहेज प्रथा,बाल विवाह, शराब बंदी जैसे कुरीतियों को रोकने के लिए खाश प्रोग्राम

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज प. च बिहार :–
आज रविवार के दिन 2018 को हर साल की तरह इस साल भी बैंगलोर साइंस हाई स्कूल दिउलिया पिपरा,अपना सालाना जलसा का खाश प्रोग्राम पेश किया गया।जिसमें शहर के तमाम खाश व आम ने शिरकत कर प्रोग्राम का लुत्फ उठाया और बच्चों एवं बच्चीयों का हौसला अफजाई की।इस प्रोग्राम में बैंगलोर साइंस हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शराब बंदी से फायदे और समाज की दो अहम बुराईयां दहेज और बाल विवाह पर विशेष पेशकश दिखाए।

इस स्कूल के विद्यार्थियों जैसे धीरज कुमार,नाजमीन खातून,शाजिया खातून,जफर इमाम,रौनक,रूबी,रिया,मो०सलमान,अमित,आदित्य, सोनी,पायल,आयुषी,मरण,ज्ञानेश कुमार,आदि विद्यार्थियों ने इस प्रोग्राम में अपने कला से खूब शमा बंधा।दर्शकों ने खूब तालियां बजायी।

मंच के संचालन कर्ता म० शाहरुख,एवं प्रभात मिश्रा ने अपने वाणियो से शमा को बांध दिया,इसमें छोटे बच्चे एवं बच्चीयों द्वारा नाटक के माध्यम से संदेश पहुँचाने का काम किया गया।बच्चों एवं बच्चीयों द्वारा दहेज लेना एवं देना दोनो कानूनी अपराध है साथ ही शराब पीने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है परिवारिक जीवन दुखमय हो सकते है।ऐसे संदेश छोटे बच्चों एवं बच्चीयों द्वारा देकर समाज को जागरूक करने का हौसला अफजाई किया गया।बंगलोर स्कूल के व्यवस्थापक सरफुद्दीन ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से समाज मे एक बहुत ही अच्छा संदेश पहुचेगा।

साथ ही साथ अंग्रेजी,उर्दू,हिंदी,और अरबी भाषाओं का प्रयोग करते हुए अलग अलग उनवान (शीर्षक) पर रवानी के साथ अपने – अपने भाषण पेश किए।

मौके पर प्रधानाध्यापक मो० आलम,व्यवस्थापक मो० सरफुद्दीन साहब,मास्टर मो० मुनीर साहब,रत्नेश कुमार,राजेश पटेल,कारी अब्दुर रहमान साहब,अखिलेश कुमार,मो०इब्राहिम,मो०नसीम,प्रमोद कुमार,वर्मा सर,अरमाना खातून,नंदनी कुमारी,अरविंद सर,मो०रिजवान और हजारों की संख्या में शहर के तमाम नागरिक उपस्थित रहे।