पीड़िता की फ़ोटो

जमुई एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े मोबाइल की छिनतई

संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट/जमुई- जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए जहां राज्य सरकार कृत संकल्पित है वही जमुई के पॉश इलाके एसपी आवास के सामने सोमवार को बेलगाम अपराधियों ने एक महिला का दिनदहाड़े मोबाइल लेकर चलते बनने की खबर सामने आई है बताते चलें कि एसपी आवास के सामने स्थित प्रखंड आईसीडीएस कार्यालय अवस्थित है इसी कार्यालय में कुछ कार्य से जा रही आंगनबाड़ी केंद्र के एक सेविका माया देवी उचक्को की शिकार हो गयी। यह घटना उस वक्त हुई जब आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 131 बोधन तलाव की सेविका अपने कार्यालय 10:30 बजे के आसपास ई रिक्शा से आ रही थी तभी एसपी आवास के सामने ई रिक्शा से उतरने के साथ ही मोबाइल सीट पर रकर रिक्शा वालों को पैसे दे रही थी तब ही एक उचक्का रिक्शे पर बैठकर मोबाइल ले लिया और पीड़िता द्वारा हल्ला करने पर धक्का देकर दूर खड़े अपने बाइकर्स साथी के सहयोग से भाग निकला बताते चलें कि पीड़िता के बयान के अनुसार भागने के क्रम में उचक्का एक बार सड़क पर गिर भी चुका फिर उठकर अपने सहयोगी साथी के साथ बाइक से भाग निकला अब सवाल यह उठता है कि क्या बाइकर्स गिरोह शहर में मोबाइल एवं चैन स्कैनिंग की घटनाओं को अंजाम देने के लिए सक्रिय हो गए हैं। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि 1 सप्ताह पहले भी एक महिला के साथ मोबाइल छीनकर भागने की घटना हो चुकी थी सवाल ये उठता है कि क्या शहरवासी जब एसपी आवास के सामने सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते तो जिले में अपराधियों की बेलगाम स्थिति क्या हो सकती है।

आपबीती सुनाती पीड़िता

स्थानीय लोगों के दबाव में उच्चके ने मोबाइल किया वापस

घटना के लगभग 2 घंटे बाद एक नाटकीय ढंग से उचक्के ने मोबाइल वापस किया बताते चलें कि साथ में रहे पीड़िता के पति ने उचक्के लड़के को एक लड़की से बात करते देखा था उसके बाद उचक्का पीड़िता के मोबाइल लेकर भाग निकला था प्रखंड कैंपस में लगे आरटीपीएस काउंटर पर उसी लड़की को देखे जाने पर आरसीडीएस कार्यालय के कर्मी एवं पीड़िता के पति द्वारा लड़की पर दबाव बनाए जाने से उचक्का चुपके से लड़की को मोबाइल देकर भाग निकला इस तरह छीना गया मोबाइल नाटकीय ढंग से आपस मिल पाया। सोमवार को इस घटना की चर्चा पूरे प्रखंड परिसर में चर्चा का विषय बनी रही।