
फोटो- राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह की फाइल फोटो
झाझा के जामु खरैया गांव मैं हुई वारदात के बाद तल्ख तेवर में राष्ट्रीय राजपूत महासभा
राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित महासभा के लोग पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात।
जमुई- बीते सप्ताह झाझा के जामु खरैया गांव में हुए नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी एवं निर्मम हत्या के खिलाफ राष्ट्रीय राजपूत महासभा के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं, सोमवार को टेलिफोनिक जानकारी देते हुए राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना अमानवीय एवं दिल को झकझोर देने वाला घटना है। बताते चलें कि अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ अपराधियों द्वारा इस गांव की एक बेटी को दुष्कर्म के असफल प्रयास के बाद मुंह में गमछा बांधकर पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई थी जिस पर प्रशासन द्वारा 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से जहां ग्रामीण आक्रोशित है वही राष्ट्रीय राजपूत महासभा की टीम निगरानी बनाए हुई है बताते चलें कि महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र ने बताया कि जल्द ही एक दल जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों से मिलकर मामले पर संज्ञान लेने का दबाव बनाते हुए अपराधियों को उचित दंड दिलाने की कार्य करेगी इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजपूत महासभा समाज के वैसे सभी गरीब गुरबा एवं वंचित लोगों के साथ हमेशा खड़ी है जिसे अन्य समाज के लोग दबाने का काम करते हैं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी की जाएगी।




Recent Comments