उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क बंटा सिलेंडर व गैस चुल्हा
रिपोर्ट:केशव बाबू/
उजियारपुर (समस्तीपुर): प्रखंड अंतर्गत परोरीया पंचायत के शहबाजपुर गाँव में वार्ड सदस्य श्रीती देवी के द्वारा कम्बल एंव उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर एवं चुल्हा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार रौशन एवं मंच संचालन शिक्षक नरेन्द्र कुँवर ने किया। मुख्य अतिथि रालोसपा नेत्री सह बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनीता शर्मा जी को श्रीती देवी ने माला एवं चादर से सम्मानित किये। मंच पर उपस्थित अतिथी पंचायत समिति सदस्य कंचन कुमारी,प्रिती सिंह, मुखिया मनोज कुमार साह, सरपंच दुखन साह, भुपेन्द्र कुँवर, सतेन्द्र नारायण कुँवर, अमरेश कुमार महतो , यशवंत कुमार, मस्ताना जी को भी माला एवं चादर से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 44 कम्बल एंव 3 गैस सिलेंडर एवं चुल्हा गरीबों में वितरण किया गया। श्रीमती शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आयोजक श्रीती देवी को मैं इस नेक कार्य के लिए कोटी कोटी धन्यवाद देती हूँ और इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ। और इनके हर नेक कार्य में सहयोग करूगी। वहीं उपस्थित वक्ताओं ने भी र्हिदय तल से धन्यवाद दिये। मौके पर उपस्थित प्रभात कुवँर, धरमेन्द्र कुँवर, रवि नारायण कुँवर, आलोक कुँवर, जय नाथ शर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।