नालंदा : स्वच्छताग्रहियो को सरकारी कर्मी का दर्जा के मांग पर मुख्यमंत्री के गृह जिले में महाधरना का हुआ आयोजन
नालन्दा। कुमुद रंजन सिंह
स्वच्छता ग्राहीयों का आक्रोश आज मुख्यमंत्री के जिला मुख्यालय नालंदा के अस्पताल चौक पर महाधरना के रूप में परलीक्षित हो रहा था। महाधरना के उपरांत 400 से अधिक स्वच्छता ग्राही अस्पताल चौक से जिलाधिकारी कार्यालय पैदल आक्रोश मार्च का आयोजन किया। जिस के उपरांत स्वच्छता ग्राही संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में अपना मांग पत्र समर्पित किया।
नालंदा जिला स्वच्छता ग्राही संघ द्वारा आयोजित महा धरना कार्यक्रम में 400 से अधिक स्वच्छता ग्रही व स्वच्छता कर्मी शिरकत कर विभिन्न मांगों के साथ नियमित नियुक्ति की मांग कर रहे थे।
महाधरना के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,स्वच्छता ग्राही संघ के संरक्षक एवं राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर जीतेंद्र कुमार सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में स्वच्छता ग्राही यों के कार्य एवं दायित्वों का वर्णन करते हुए कठिन कार्य बताया।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को चाहिए की स्वच्छता ग्राहीयों को टोला सेवक के रूप में जल्द से जल्द नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी कर इनकी मांगों को प्रणीति प्रदान करें।
इस अवसर पर स्वच्छता ग्राही संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमुद रंजन सिंह ने स्वच्छता ग्राहीयों को बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे 7 सूत्री कार्यों में जोड़ कर स्थाई करने की मांग की।
इस अवसर पर श्री कुमुद रंजन सिंह के प्रस्ताव पर शेखपुरा जिला के स्वच्छता कर्मी श्री नवल कुमार के साथ मारपीट एवं अप्रिय घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई साथ ही सभी स्वच्छता कर्मियों को सरकार एवं प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।
सर्व सहमति से लिए गए निर्णय के आलोक में 22 जुलाई को प्रांतीय स्तर पर पटना में स्वच्छता ग्राहीयों का महासभा का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया।
जिसमें संपूर्ण बिहार में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
आज के महाधरना का आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मुन्ना कुमार द्वारा किया गया। वही मंच संचालन का कार्य रामप्रवेश कुमार द्वारा किया गया।
जन कल्याण संघ के संस्थापक सत्येंद्र पासवान द्वारा महाधरना के उपरांत, धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर महाधरना में नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए हुए स्वच्छताग्रहियों ने अपने संरक्षक डॉ. प्रो. जीतेंद्र कुमार सिंह को भव्य स्वागत करते हुए, जयघोष के बीच उन्हें उन्हें अंगवस्त्र प्रदान किया एवं करतल ध्वनि से सम्मानित किया।
इस महाधरना में अन्य लोगों के अलावे संगठन के जिला उपाध्यक्ष सह रहुई प्रखंड अध्यक्षा स्मिता कुमारी, बेन प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार,जिला सचिव सह गिरियक प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार, परवलपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार,हिलसा प्रखंड अध्यक्ष मुकुल कुमार,थरथरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, सिलाव प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार,
बिहार शरीफ प्रखंड अध्यक्ष एजाज आलम, एकंगरसराय प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सरमेरा प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार सुमन, हरनौत प्रखंड अध्यक्ष रामानंद पासवान सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किये।