जनसमस्याओं के निदान को दिया धरना
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली (सिवान) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को भारतीय जंन मंच के कार्यकर्ताओं धरना दिया तथा मांगों का ज्ञापन पदाधिकारी को सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा गांव स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण होना था, लेकिन प्रशासन व राजनेताओं के उदासीनता से दरौली में आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण निर्माण नहीं हो पाया,इससे लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है।




Recent Comments