
•वहीं अंसारी मोहल्ले में लोग लापरवाह दिखे
परवेज अख्तर/ सिवान
जिले के जी.वी नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज रोड के तरवारा अंसारी मोहल्ला के समीप रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान ज्यादा संख्या में इकट्ठा होकर लापरवाही दिखाया ।हालांकि इस दौरान भीड़ को देखकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे गस्ती दल ने लोगों को अपने अपने घरों में ही रहने की सलाह दी।जिसके बाद लोग तितर-बितर हो गए। यहां बताते चलें कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस से रोक थाम व इससे बचने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान पूरे देश की जनता से से की गई थी। एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थल पर ज्यादा मात्रा में भीड़ इकट्ठा कर बातचीत नहीं करना है। तथा इस नियम का अनुपालन सभी भारतवासियों को करना है। इसी कड़ी में रविवार को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार में नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश के अनुपालन में पूरा बाजार बंद था और स्थानीय पुलिस प्रशासन की गाड़ी सड़कों पर सरपट दौड़ रही थी। पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था इसी दौरान गस्ती पार्टी की गाड़ी गस्त करते- करते महाराजगंज रोड के तरफ निकल पड़ी। कि इसी बीच तरवारा अंसारी मुहल्ला के समीप दर्जनों की संख्या में लोग एकत्रित होकर आपस में गप्पे लड़ा रहे थे कि पुलिस टीम की नजर गप लड़ाने वाले लोगों पर जा पड़ी। पुलिस को देख सभी इधर उधर अपनी घरों का रुख कर लिया।। इस बाबत जीवी नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस कप्तान अभिनव कुमार को दे दी गई है। उनके दिशा निर्देश के आलोक में आगे की कार्रवाई जमावड़ा लगा कर बात करने वाले लोगों को चिन्हित कर की जाएगी।




Recent Comments