अवतार नगर मे दाह संस्कार मे शामिल होने गए एक व्यक्ति की गंगा मे डुबने से मौत
डोरीगंज-:अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गाँव के सामने गंगा नदी मे डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।घटना बृहस्पतिवार की है जब थाना क्षेत्र के झौवा बसंत गाँव निवासी 50 बर्षिय राजेश्वर माँझी जो अपने गाँव के ही एक व्यक्ति के दाह संस्कार मे शामिल होने के लिए बोधा छपरा गाँव के सामने गंगा घाट पर आया हुआ था दाह संस्कार के बाद गंगा नदी मे स्नान करने के क्रम मे वह नदी मे ज्यादा पानी मे चला गया जिससे डुबने से उसकी मौत हो गयी ।
घटना के बाद काफी खोजबीन की गयी लेकिन शव का पता नही चल सका जिसके बाद इसकी सुचना अवतार नगर थाने को दी गयी । सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन कर रही है लेकिन शव का पता अबतक नही चल सका है ।




Recent Comments