विवाद को लेकर हुई गोली बारी में तीन लोग घायल

मामलें की तहकीकात में जुटी पुलिस

मांझी (सारण)। पुरानी रंजिश व होली विवाद को लेकर हुई गोली बारी में तीन लोग घायल हो गए । जिनका इलाज मांझी पी एच सी में चल रहा है। वही इस मारपीट मामले में युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह समेत तीन लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताज पुर फुलवरिया गांव की है। उक्त घटना को लेकर दोनो टोलों के लोगों में तनाव बना हुआ हुआ है। दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा है। दुबारा कोई घटना न हो इसके लिए मांझी के अलावा एकमा व रिविलगंज थाना पुलिस कैम्प कर रही है। पुलिस एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति ब्यवस्था बनाये रखने की अपील की।बताया जाता है कि ठाकुर साहनी के पुत्र प्रदीप साहनी एवं विशाल सिंह के बीच किसी बात को ले कर एक दिन पहले ताजपुर बाजार पर विवाद हुआ था। जिसे लेकर दोनों पक्ष के युवक बदला लेने की फिराक में थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह नदी किनारे मछली खरीदने गये दिलीप कुमार सिंह को एक पक्ष के लोगों ने पकड़कर मारपीट की थी। दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत उनके अभिभावकों से की। फिर दोनो पक्षों द्वारा कौशल सिंह के आवास पर पंचायती शुरू हुई। इसी बीच दोनो पक्ष अचानक उग्र हो गये। पहले रोड़ेबाजी तब एक दूसरे पर लाठी व धारदार हथियार भी चलने लगा। इसी बीच किसी ने प्रदीप साहनी पर गोली चला दी।राजू साहनी को फरसा लगा तथा लाठी से प्रदीप के पिता ठाकुर साहनी का हाथ टूट गया।दोनो पक्ष एक दूसरे पर हमले का आरोप लगा रहे हैं। जिनका इलाज मांझी पीएचसी में चल रहा है । घटना की जानकारी मिलते ही थाना ध्यक्ष नीरज मिश्रा अपने दल बल के साथ पहुँच गये। और देखते ही देखते में पूरा गाँव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। घायलों में राजू साहनी प्रदीप साहनी एवं ठाकुर साहनी मुख्य रूप से शामिल हैं। जब कि जदयू के युवा जिला ध्यक्ष सहित तीन लोंगो को हिरासत में ले कर पुलिस पूछ ताछ कर रही है।संवाद परेशान तक प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी। घटना स्थल पर पुलिस के अलावा विधायक प्रतिनिधि साधु दुबे पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज जदयू नेता नीरज मिश्रा तथा कृष्णा सिंह पहलवान आदि लोगों को समझाने बुझाने में लगे थे।