
छपरा विधायक ने मृतक के परिजन को दिया चार लाख की सरकारी सहायता राशि का चेक
छपरा :
विगत दिनों नगर निगम क्षेत्र के दहियावां मोहल्ले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी.इस घटना के संबंध में मिली जानकारी पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देश दिया था की अविलंब सरकारी सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया जाए.
इसी क्रम में विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मृतक महिला के परिजन मोo हुसैन को 4 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया.इस दौरान विधायक ने कहा की अपनों से दूर होने का कष्ट काफी दुःखदायी होता है,जिसकी पूर्ति आजीवन नहीं की जा सकती है.मेरा ये एक छोटा सा प्रयास था की दुःख की घड़ी में एक सहयोग मृतक के परिजनों को प्राप्त हो जाए.




Recent Comments