छपरा में एसडीओ व एसडीपीओ की गाड़ी पर पथराव, डीएम व एसपी पहुँचे
विनीत कुमार, छपरा
सारण जिले के विभिन्न इलाकों में आयोजित भारत बंद शांतिपूर्ण ही चल रहा था मगर तभी छपरा जलालपुर मार्ग पर उमधा गांव के निकट असामाजिक तत्वो ने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी व सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस संबंध में बताया जाता है कि छपरा जलालपुर मार्ग पर भारत बंद कर युवकों ने सड़क जाम किया था। जाम की सूचना पर वहाँ पहुँचे सदर एसडीओ चेतनारायण राय व सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह दलबल के साथ जाम हटवाने पहुँचे। तभी सड़क जाम कर रहे लोग व प्रशासनिक अधिकारियों में ठन गयी।

असामाजिक तत्वों ने दोनों अधिकारियों के सरकारी वाहन पर पथराव कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वही पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया है। दोनों अधिकारी सुरक्षित बताये जाते हैं।
मौके पर सारण एसपी हरकिशोर राय व डीएम हरिहर प्रसाद नेदलबल के साथ पहुचकर स्थिति को नियंत्रित किया।




Recent Comments