गांधी संकल्प यात्रा के तहत मढ़ौरा पहुंची बीजेपी की जिला टीम, चलाया स्वछता अभियान
✍️संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : गांधी संकल्प यात्रा के तहत जिला बीजेपी की टीम गुरुवार को मढ़ौरा पहुंची I नगर के धेनुकी चौक पर सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने संकल्प को दोहराया और फिर लोगो के बीच स्वच्छता का सन्देश दिया I जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि गांधी जी एक व्यक्ति मात्र नहीं वल्कि एक विचार थे I व्यक्ति की मृत्यु होती है विचार की नहीं, गांधी के विचारों को समझने की आवश्यकता है I स्वच्छता एक बड़ा मिशन है इसे एक महती जागरूकता से ही पूरा किया जा सकता है I यह सही है कि अब लोग स्वच्छता के मतलब को समझने, जानने लगे है लेकिन इसे सभी के लिये कार्य रूप में परिवर्तित करने की आवशयकता है I जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता का मर्म को समझ इसे स्वय में अंगीकार करेंगे तो एक नया भारत सामने दिखेगा I इस अवसर पर जिला महामंत्री रंजीत सिंह, शंभू सिंह, रामबाबू सिंह,भानु प्रताप सिंह, तेजप्रताप सिंह, मुन्नालाल गुप्ता, श्याम नंदन विद्रोही,बबलू मिश्रा, तारा देवी, धनंजय सिंह, घुटुक सिंह, युवराज भास्कर, सुशील गुप्ता, केदार राय प्रियतम सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे I




Recent Comments