जिंदगी में बड़े लक्ष्यों को पाना है तो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलिए : रणविजय
दैनिक खोज खबर, एकमा :
जिंदगी में यदि आप बड़े लक्ष्यों को पाना चाहते हो, अपने बड़े सपनो को पुरा करना चाहते हो तो इसके लिए आपका अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना बेहद आवश्यक है। उक्त बातें जाने माने अभिनेता राव रणविजय ने कहीं। वे एकमा के विज़ार्ड टेक कंप्यूटर संस्थान में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सारण समेत एकमा के लोगों ने जो प्यार व दुलार मुझे दिया है वो मैं आजीवन नही भूलूंगा।

ब्लॉक रोड स्थित पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह में राव रणविजय ने कहा कि अपने क्षेत्र के लिए बिहार के लिए अलग करने का मन मे जज्बा है। आप सब युवाओं के सहयोग से हम उसे भी पुरा करेंगे।

इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रिबेल के निदेशक विक्की आनंद, श्वेतांक पप्पू, रूपेश सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित किया।
आये अतिथियों का स्वागत संस्था के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने किया व अतिथियों व मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विक्की आनंद ने कहा कि एकमा की धरती पर राव रणविजय को पाकर हम सब काफी प्रसन्न है।
कार्यक्रम का संचालन भंवर किशोर व राजेश सिंह ने किया। इस दौरान बृजमोहन पांडे, डॉ मुन्ना, अनिल कुमार, निरंजन सिंह, पन्ना लाल आदि उपस्थित थे।