
मढ़ौरा(सारण). मढ़ौरा प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 में छठ पूजा की सुबह मोमबत्ती से लगी आग में एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई.पीड़ित स्व. राज कुमार साह के पुत्र सुभाष साह बताए जा रहे है.जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की अहले सुबह बिजली गुल होने पर घर में मोमबत्ती जलाई गई थी. परिजन जलती मोमबत्ती छोड़कर छठ घाट चले गए. इसी दौरान चिंगारी से आग भड़की और पूरे घर को चपेट में ले लिया. हादसे में 20 हजार रुपये नकद, गहने, कपड़े, बिछावन, बक्सा, अटैची, बर्तन, पलंग और मोबाइल फोन जल गए. मंगलवार को राजस्व पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और जांच की.घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, जबकि स्थानीय स्तर पर मदद की बातें चल रही हैं.




Recent Comments