हरिहरनाथ मंदिर में प्रेस दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारिता की गरिमा, निष्पक्षता और पत्रकारों के अधिकारों पर हुई चर्चा

सोनपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर सभागार में प्रेस दिवस सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में पत्रकारिता के मूल्यों, आपसी समन्वय, एकजुटता और पत्रकारों के हितों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान 50 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोल्ड मेडलिस्ट एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतंभरा गौतम रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी, विश्वनाथ सिंह, शंकर सिंह, अभय सिंह एवं अवध किशोर शर्मा, ठाकुर संग्राम सिंह ने सयुंक्त रूप से कार्यक्रम का शुभआरम्भ दीप प्रजवलित कर किया गया ।

कार्यक्रम में नवगठित सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की प्रायोजक अनामिका परिवार की ओर से डॉ. ऋतंभरा गौतम ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फेक न्यूज़ से बचने और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने की अपील की। साथ ही आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मानपुरी ने कहा कि डिजिटल हो या प्रिंट मीडिया, पत्रकारिता के सभी माध्यम समान हैं और सभी का सम्मान बराबर है। आने वाला समय डिजिटल पत्रकारिता का है। उन्होंने पत्रकारों से निर्भीक, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील की। वही वरिष्ठ पत्रकार सह अधिवक्ता एवं संघ के कानूनी सलहकार विश्वनाथ सिंह ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा करते हुए नई पीढ़ी के पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार शंकर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अपने मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने नए पत्रकारों को निर्भीक और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करने की नसीहत दी। जबकि वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर संग्राम सिंह ने फेक न्यूज़ से बचने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तथ्यों की जांच के बाद ही खबरें प्रसारित करनी चाहिए।


वरिष्ठ पत्रकार सह संघ के कानूनी सलहकार अभय सिंह ने नवगठित सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रयासों के प्रति समर्थन जताया और कहाँ कि हर पत्रकारों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्य निष्पक्ष व निर्भीक करना चाहिए।वहीं अवध किशोर शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। शिक्षक गोविंद बल्लभ ने पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों के एक मंच पर लाने के लिए संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार सहित सभी पद पर असिन रहने वाले पत्रकार बंधुओ को सहृदय से आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारिता दिवस पर गीत संगीत के माध्यम से कलमकारों को निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता करने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला को भी सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार संघ के हर कार्यक्रम के लिए बाबा हरिहरनाथ मंदिर का द्वार सदैव खुला है। उन्होंने भविष्य में भी संघ को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया। सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी वरिष्ठ पत्रकारों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहना चाहिए और संगठन के माध्यम से सभी के हितों के लिए काम करना चाहिए। पत्रकारिता निर्भीक, निष्पक्ष, कानूनी दायरे मे रहकर खबर लिखने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन संघ के मीडिया प्रभारी गौतम कुमार एवं विष्णु तिवारी ने किया। जबकि संघ के कोषाध्यक्ष वैभव सिंह व नयागांव मिडिया प्रभारी विष्णु तिवारी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोनपुर अनुमंडल के सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाना, डिजिटल और प्रिंट मीडिया के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना, पत्रकारों की एकजुटता बढ़ाना तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता में कोई छोटा या बड़ा नहीं है, सभी माध्यमों और पत्रकारों का सम्मान एक समान है।
इस दौरान संघ के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने संगठन की आगामी कार्यकारिणी के गठन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के साथ विचार-विमर्श और उनकी सहमति के बाद कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा तथा पदों को लेकर चर्चा होगी।
इस अवसर पर दिनेश चंद्र दुवेदी,मनीष कुमार, गोविन्द वल्लभ, बिपिन कुमार शर्मा,
दिपक कुमार, रौशन कुमार,
करनजीत सावरिया, विक्रम चौहान, विनोद सिंह, राकेश कुमार, विनय कुमार मौर्य,अमित कुमार, सत्य प्रकाश,राहुल, चंदन, उमेश यादव,दमोदर,रिंकी, साक्षी कुमारी ,सहित अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।