पानापुर (सारण)।थाना क्षेत्र के सेमरी बिंद टोली में सोमवार  की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से  आग लग जाने से तीन फुसनुमा घर  जलकर राख हो गये. बताया जाता हैं कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे सत्येंद्र बिंद के घर में आग लग गयी और देखते ही देखते बगल के जीतेंद्र बिंद एवं सिकंदर बिंद के घर को भी अपनी आगोश में लें लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं आग बुझाने के प्रयास  में जुट गये. इस बीच सूचना घटना की सूचना  पाकर  स्थानीय थाने से फायरब्रिगेड की गाड़ी  मौके पर पहुंची एवं काफी मशक्क़त के बाद  आग पर काबू पाया. प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि फायरब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुँचती तो आसपास के कई  घरों को भी नुकसान होता. पीड़ित परिवारों ने बताया कि अगलगी की इस घटना में कपड़े, अनाज, साइकिल सहित  हजारों रूपये मूल्य के सामान   जलकर राख हो गये हैं.