पानापुर (सारण)।लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का सोमवार की  सुबह उदीयमान  सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत समापन हो गया. अहले सुबह से ही गंडक नदी के किनारे स्थित कोंध मथुराधाम, रामपुररूद्र, भोरहा, सारंगपुर डाकबंगला, बसहिया, पृथ्वीपुर आदि घाटों एवं बकवा, रसौली, रामदासपुर, महम्मदपुर, पानापुर, सतजोड़ा स्थित तालाबों एवं जलाशयों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. घुटनों तक पानी में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान भास्कर और छठी मैया की आराधना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्य की कामना की.इससे पहले रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. 
छठ पूजा को लेकर प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग, गोताखोरों और मेडिकल टीम की पुख्ता व्यवस्था की गई थी.वही विभिन्न  पूजा समितियों द्वारा छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया थे.