मृतक अशोक सिंह का फाइल फोटो


मढ़ौरा(सारण)। गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह में गांव के हो दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी। तभी घर के सामने हो रहे मारपीट को देख सलिमापुर निवासी रामजी सिंह के 50 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह दोनों पक्षों को हटा रहे थे, तक तक एक पक्ष का एक व्यक्ति रोटरी सहित ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा, जिसके चपेट में अशोक सिंह आ गए। आसपास के लोगों ने बुरी तरह से जख्मी अशोक सिंह को मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने छपरा रेफर कर दिया, लेकिन छपरा सदर अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम करवा कर देर शाम घर पहुंचे तो बिलखते परिजनों को देख माहौल गमगीन हो गया। वहीं मारपीट में घायल सलिमापुर निवासी मनोज सिंह की पत्नी मंजू देवी और ट्रैक्टर चालक उज्जवल सिंह अपनी जान की गुहार लगाते गौरा थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों को मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। दोनों मामूली रूप से घायल मां-बेटे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से चले गए। तब गौरा पुलिस को ट्रैक्टर के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत की खबर लगी, उसके बाद घायल उज्जल सिंह के तलाश में पुलिस जुटी है।