
पानापुर (सारण)गुरुवार को पानापुर अन्तर्गत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर समुदाय आधारित कार्यक्रम गोदभराई का आयोजन किया गया।इस मौके पर गर्भवती महिलाओं तथा उनके अभिभावकों को केंद्र पर बुलाया गया तथा नये मेहमान के आगमन की अग्रिम बधाई दी गई ।गर्भवती महिला को चुनरी ओढ़ाकर दुल्हन की तरह सजाया गया था ।तथा मौके उपस्थित महिलाओं तथा सेविका ने उपहार व आशीर्वाद स्वरुप फल,मिठाई, नारियल तथा श्रृंगार सामग्री भेंट किया ।महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए जिससे उत्सव जैसा माहौल बन गया।सेविका ने उपस्थित लाभूको तथा उनके अभिभावकों को बताया कि जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए संतुलित भोजन, फल,हरा साग सब्जियों तथा समय समय पर जा डाक्टरी जांच तथा सलाह जरूरी है।




Recent Comments