बेतिया – साठी:– नितीश कुमार का चंपारण दौरा केवल दिखावा ! मजहर आलम
न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी साठी प.चंपारण बिहार:–
बेतिया (साठी) नरकटियागंज विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी श्री मज़हर आलम ने कहा है बिहार में नितीश कुमार की सरकार पूर्ण रूप से हर क्षेत्र में नाकाम साबित हो रही है उद्धारण के लिए शिक्षा,स्वास्थ्य,राजस्व अदि श्री मज़हर आलम ने कहा की एक तरफ नितीश कुमार राष्ट्रवादी होने का ढोंग कर गांधी की विचारधारा से अपने को जोड़ने की हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं यही कारण है की वो अपनी हर यात्रा का आरंभ चंपारण की धरती से करना चाहते हैं । एक तरफ जहाँ नितीश कुमार का तूफानी दौरा चंपारण का हो रहा है वही दूसरी ओर ज़िले के मुख्यालय बेतिया में सैंकड़ों गरीब लोगों को यही सरकार अतिक्रमण के नाम पे बेघर कर रही है ।
मज़हर आलम ने कहा की नितीश जी बेतिया जब भी आते हैं यहाँ जिले में धरातल पे जो भी गरीब जनता की समस्याएं हैं उसे हर बार नज़रन्दाज़ कर देते हैं और केवल एक जगह उन्हों ने देखा है बेतिया का नेपाल से सटे थारु समाज का इलाका थरुहट वही उनका आगमन ज़्यादा होरहा है , प्रश्न यह है नितीश कुमार की सरकार जब बेतिया में राज की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने में लगी हुयी है वही सरकार को यह भी सोचनी चाहिए की जिन लोगों ने अतिक्रमण कर घर बनाया है उन्हों ने बिचौलियों से उस भूमि का सौदा किया है और उस भूमि पे मकान ,दूकान एक दिन में नही बन गया है यह सारा खेल बिचौलिए दलालों ने प्रशासन् को मिलाकर खरीद बिक्री की है । मैं पूछना चाहता हूँ की आखिर वो दलाल कहाँ है जिन्हों ने ज़मीन बेचीं है उनपर भी सरकारी शिकंजा कसना चाहिए । और जिन गरीब बेसहारा लोगों के आवास को आज ध्वस्त किया जारहा है सरकार उनके लिए पुन्रआवास का प्रबन्ध करे नितीश कुमार की सरकार गरीबों की हितैषी सरकार होने का ढिंढोरा न पीटे बल्कि गरीब जनता के हित में भी कुछ सराहनीय कार्य करे ।




Recent Comments