
छपरा
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं पुलिस अधीक्षक हर किषोर राय के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा का निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में तैयारी को लेकर कार्य चल रहा था जिसका जिलाधिकारी ने अवलोकन किया और कहा कि वर्षात् को ध्यान में रखकर तैयारी करायी जाय। फिल्ड में जहॉ कहीं भी पानी लगने की संभावना हो वहाँ बालू और राबिस गिराया जाय तथा मुख्य अतिथि के द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण के पथ को ठीक करा दिया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इसको लेकर कार्यपालक अभियंता, भवन एवं पीएचईडी को जरूरी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में आम जनता को इस बार कोरोना के प्रभाव को देखते हुए आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। झण्झोत्तोलन मंत्री स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, सारण जिला, मंगल पाण्डेय के द्वारा सुबह के 9 बजे किया जाएगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण स्वतंत्रता सेनानियों को भी आमंत्रित नहीं किया जा रहा है समारोह में भाग लेने के लिए विषिष्ट महानुभावों को ई-आमंत्रण कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। मीडिया के प्रतिनिधि-गण को आमंत्रित करने का निर्देश जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को दिया गया है। उनको भी ई-आमंत्रण कार्ड वाट्सऐप के द्वारा भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020 के मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण राजेन्द्र स्टेडियम से सोषल मीडिया के माध्यम से कराया जाएगा। जिसके लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ) को निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि स्टेडियम में आने वाले सभी महानुभाव मास्क का प्रयोग करेंगे। यदि किन्हीं के पास मास्क नहीं हो तो उन्हे प्रवेश द्वार पर हीं मास्क उपलब्ध कराया जायेग। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखने का निर्देष दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा स्टेडियम की ओर जाने वाले पथ सहित सभी मुख्य मार्गों की साफ-सफायी कराने का निर्देश नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को दिया गया। स्टेडियम में चल रहे कार्यों के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ उपविकास आयुक्त अमित कुमार, उपर समाहर्त्ता डा0 गगन, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच भरत भूषण प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागां के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।




Recent Comments