दुराचार के मामलों में थानाध्यक्ष मिली एपवा जिलाध्यक्ष
परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : गुठनी क्षेत्र में हुए दुराचार के मामलों में भाकपा माले एपवा की जिलाध्यक्ष मालती राम ने सोमवार को थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की और इस बात से भी अवगत कराया कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो हमारी टीम आंदोलन करेगी। मालती राम ने मासूम बच्ची और 15 साल की किशोरी के साथ दुराचार जैसे मामलों में पुलिस द्वारा शिथिलता बरतने पर खेद व्यक्त किया और एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय से मोबाइल पर बात कर इन मामलों को गंभीरता से लेने की बात कही। सोमवार दोपहर एपवा जिलाध्यक्ष मालती राम पीड़ित बच्ची के घर पहुंची और दुराचार की घटना की जानकारी ली और परिजनों से वार्ता कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
—




Recent Comments