करंट लगने से महिला घायल

परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : सिसवन थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में रविवार की देर शाम बिजली के झटके से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला साईंपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम की पत्नी गीता देवी हैं। उसका इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।