चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस किया गिरफ्तार

बनियापुर(सारण)। घर में लगे मोटर की चोरी कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनो चोर मुफ्फसिल थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी राजा कुमार, अजय कुमार तथा सतीश कुमार बताये जाते हैं। मामले की प्राथमिकी चेतन छपरा निवासी व गृहस्वामी मनीष कुमार ने दर्ज कराया है। गृहस्वामी ने बताया कि वह घर में सोया था। देर रात को खटपट की आवाज सून मैं जग गया। जब बाहर निकला तब तीनो नामजद मोटर की चोरी कर भाग रहे थे। मैंने शोर मचाते हुए तीनो का पीछा किया। इसी दौरान पुलिस की गश्ती पार्टी भी आ गयी। फिर ग्रामीणों व पुलिस की मदद से तीनों को पकड़ा गया। पकड़े गए तीनों चोरों से मोटर भी बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। 
-//-