
सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब रहे तीन किशोरों में से घाट पर की महिलाओं ने दो को बचाया, एक की मौत
मांझी(सारण) : मांझी प्रखंड मुख्यालय व थाना के सामने स्थित बैरिया घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूबने लगे। हालांकि उक्त घाट पर नहा रही महिलाओं ने साड़ी के सहारे दो बालकों को डूबने से बचा लिया जबकि एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक स्थानीय थाना बाजार निवासी संजय महतो का पुत्र प्रिंस कुमार 15 वर्ष बताया जाता है। जबकि महिलाओं द्वारा बचाये गये स्थानीय सुरेश यादव के पुत्र अमरजीत कुमार तथा सुकदेव यादव के पुत्र का पीएचसी में इलाज कराया गया। इस बीच शव ढूंढने के लिए मोटरबोट व जाल के सहारे एनडीआरएफ की टीम तथा समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान गोताखोरो के सहारे प्रयासरत हैं। घाट पर मांझी पुलिस के अलावा लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है।




Recent Comments