
सिवान :नवम्बर तक बन कर तैयार हो जायेगा जामो बाजार का अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र की नई भवन-मंगल पाण्डेय
#जामो से मनेजर गुप्ता
सीवान/गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो सरकारी अस्पताल के भवन के नवनिर्माण के लिए स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय ने गुरूवार को दोपहर जामो अस्पताल पहुँच कर शिलान्यास किये।
बताया जाता है ये अस्पताल का भवन बहुत जर्जर और ध्वस्त होने के कगार पर आ गया था।जिससे डर के मारे न मरीज़ आते थे और न डॉ रहते थे। नतीजन हॉस्पिटल बन्द रहता था।जिससे आसपास के ग्रामीणों को इलाज़ के लिए कॉफी परेसानी होती थी। यहाँ के स्थानीय लोगो के बार बार विभाग से मांग करने के बाद महाराजगंज सांसद जनार्द्धन सिंह सिग्रीवाल के पहल से स्वास्थ मंत्री ने हॉस्पिटल के भवन के पुनः निर्माण लिए लिए स्वीकृति मिली। जिसका शिलान्यास गुरूवार की संध्या मंगल पाण्डेय के हाथो हुआ।
इस दौरान उन्होंने कहा की हॉस्पिटल की दैनिय स्थिति को देखते हुए मैंने हॉस्पिटल निर्माण की सबिकृति दे दिए है।और हॉस्पिटल बन जाने से समान्य वर्ग के लोगो को इलाज़ हो सके। बड़े लोग तो बाहर जाकर इलाज़ करा लेते है लेकिन गरीब लोग को आज भी सरकार के अस्पताल पर भरोसा रहता है इस लिए मैं मंत्री होने के नाते पुरे जिमेवारी बनती है की इसको सुचारू रूप से चलाया जाए। हॉस्पिटल नवम्बर तक बन कर तैयार हो जायेगी। इसी दौरान सिसई में भी एक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बनेगा।फिलहाल में इस हॉस्पिटल में दो ही डॉ रहेंगे जैसे जैसे डॉ की जरूरत पड़ेगी इसका न्युक्ति करेंगे।उन्होंने बताये की महाराजगंज में लगभग 25 करोड़ की लागत से जी.एन.एम एवं पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास के संयुक्त भवन का शिलान्यास आज शिलान्यास होगा। इधर सांसद महोदय शिग्रीवाल जी भी लोगो को संबोधित करते हुए बताये की यहाँ के लोगो की मांग था इस ऐतिहासिक हॉस्पिटल की भवन निर्माण कराया जाए।जिसके बाद मैंने स्वास्थ मंत्री जी मिल कर समस्या बताये और इस पर खड़े उतरे। मैंने पिछली बार एम्बुलेंस देने की बोला था। मैंने इसके लिया बिभाग को पत्र लिखा था लेकिन उन्होंने इसको खली बस्ते में दाल दिया। उन्होंने बताये की जब हॉस्पिटल बन कर तैयार हो जायेगा तो एक एम्बुलेंस जरूर मिलेगा। इधर लोग ने शौचालय का मुद्दा उठाया की हॉस्पिटल के आसपास कोई शौचालय व् मूत्रालय घर नहीं जिससे हमेशा गंदगी रहता है।इस पर संसद जी बोले की मई अपने निजी फंड से 5 शौचालय बनवायेंगे इस हॉस्पिटल के पास। इधर इस हॉस्पिटल के शिलान्यास के बाद लोगो में काफी ख़ुशी देखी गई। सभी लोग सांसद और स्वस्थ मंत्री को सराहना कर रहे थे।
इस दौरान सांसद जनार्द्धन सिंह सिग्रीवाल, सिविल सर्जन डॉ शिवचंद्र झा,भाजपा के बिधायक ब्यासुदेव प्रसाद, भाजपा नेता अभिषेक सिंह,जितेंद्र स्वामी,भाजपा बिधायक पत्यासि देवेशकांत सिंह, पूर्व पार्षद मनोज सिंह,त्रिभुवन राम, अनुरंजन मिश्र, अवधेश सिंह मुखिया राजेश सिंह कामता गुप्ता माधवेन्द्र गिरी मनोज गुप्ता शम्भू सिंह इत्यादि ग्रामीण उपस्थित थे
जामो से मनेजर गुप्ता का रिपोर्ट




Recent Comments