
मांझी(सारण)। पशुओं में होने वाली खुरहा बीमारी से बचाव के लिए प्रखंड के मांझी पूर्वी पंचायत के चैनपुर गांव से बीडीसी नजमा खातून की उपस्थिति में पशुपालन पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने द्वारा एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। डॉ. राकेश ने बताया कि टीकाकरण अभियान पुरे प्रखंड में लगातार 15 दिनों तक चलेगा। जिसके लिए 19 वैक्टिलेटर लगाये गए हैं। पशुपालक किसानों से भी आग्रह किया जा रहा है कि अपने पशुओं को खुरहा बीमारी से बचाने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। मौके पर टीकाकर्मी छठुलाल यादव,पहलाद कुमार यादव,भोला बाबा,रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments