सीवान : हसनपुरा में धूमधाम से निकली शिव जी की बारात

सीवान(अभय शंकर) : हसनपुरा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से शुक्रवार संध्या महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। हर-हर महादेव, जय शिव, बम-बम भोले के जयघोष व शिव जी ब्याहने चले पार्वती मईया के धुन पर गांजे- बाजे, ढोल – नगाड़े तथा शिवगणो व अन्य देवी-देवताओं के भाव-भंगिमा मिश्रित झांकियो के साथ सैकड़ो की तादाद में श्रद्धालु पुरुष व महिलाये शिव बारात में शामिल हुये। महादेव की बारात हसनपुरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से प्रारंभ हो अरण्डा पवित्र बाण गंगा (दाहा नदी) के पावन तट पर स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर पहुची। रात्रि में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। इस दौरान ठाकुरबाड़ी मंदिर के पुजारी डॉ0 स्वामीनाथ मिश्रा ने बताया कि धार्मिक मान्यताओ में महाशिवरात्रि का दिन मृत्यु लोक के प्राणियो के लिये बेहद खास होता है। इस दिन भगवान भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना, अभिषेक व व्रत करने से भक्तों पर औघड़दानी की कृपा सहज बनी रहती है। मनोकामनाओ की पूर्ति होती है। 117 साल बाद शिवरात्रि पर शनि अपनी स्वयं की राशि मकर में और शुक्र ग्रह मीन में है। यह एक दुर्लभ योग है। जब यह दोनों बड़े ग्रह शिवरात्रि पर इस स्थिति में है तो सर्वाथ-सिद्धि योग बनता है। बुध और सूर्य कुम्भ राशि मे एक साथ है। इसलिये आज बुध-अदित्ययोग भी बन रहा है। मौके पर बलराम श्रीवास्तव, नंदजी श्रीवास्तव, सुशीला देवी, भानुप्रताप श्रीवास्तव, अशोक लाल, प्रेम कुमार, संजय सोनी, गौतम सोनी, अजित श्रीवास्तव, मन्नू जी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रेम प्रकाश पटवा, लालबाबू पटवा, आलोक अग्रवाल, प्रदीप जी, मन्नू साह, सुनील साह, विनोद गुप्ता, विकास कुमार, ओम बाबू, उमाशकर लाल, प्रेम अग्रहरी, शयमबाबू प्रसाद समेत अन्य श्रद्धालु और गणमान्य मौजूद थे।
•••••••••