छपरा/तरैया

थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गाली देने से मना करने पर पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया है।जिसको लेकर पीड़ित ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें राजेंद्र महतो,बिट्टू कुमार, बसंत कुमार,शिव कुमार,नीरज कुमार वह मीरा देवी को आरोपित किया ह पीड़ित का कहना है कि उक्त सभी लोग गाली-गलौज कर रहे थे।मना करने पर उक्त सभी लोग लाठी-डंडा एवं दाब से मेरे भाई झूलन महतो, लोहाबीर महतो,लखपति देवी,सभा देवी एवं फुलवंती देवी को मारपीट कर घायल कर दिए।जिसमें मेरा,मेरे भाई एवं मेरे मां का हाथ टूट गया है और मेरा मोबाइल भी छीन कर तोड़ दिये।