पटना/चकाई। विधायक सुमित कुमार सिंह ने करीब एक दशक पहले अपने क्षेत्र चकाई को चंडीगढ़ बनाने का परिकल्पना किया था। अब इस दिशा में तेजी से काम होता दिख रहा है। दरअसल कल यानी शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 110 एकड़ में फैले महावीर वाटिका में कॉफी हाउस तथा सुधा पार्लर हाउस का शिलान्यास किया जाएगा।
बता दें कि चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले महावीर वाटिका के निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास करूँगा। अपने वादे के मुताबिक उन्होंने वाटिका में आने-जाने वाले लोगों को हो रही असुविधा को दूर करने को लेकर तथा वाटिका को और भी आकर्षक बनाने के लिए महावीर वाटिका में थियेटर, मछली घर,फाउंटेन,कॉफी हाउस और सुधा पार्लर हाउस बनाने का मांग मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की थी।उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से कॉफी हाउस और सुधा पार्लर हाउस बनाने का निवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति तुरंत प्रदान कर दी गयी है।
इतना ही नहीं इसका शिलान्यास स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी 2021 करने वाले हैं। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में निर्दलीय चुनाव जितने वाले एकमात्र विधायक हैं सुमित कुमार सिंह। विधायक का मानना है कि चकाई विधानसभा क्षेत्र पर प्रकृति की जो अनुपम कृपा है उसका विनास न करके सिर्फ खूबसूरत तरीके-से इस्तेमाल हो तो पूरे बिहार ही नहीं बल्कि देश का बेहतरीन प्रकृति का पर्यटन स्थल बन सकता है।
बताते चले कि वो बिहार के मुख्यमंत्री के काफी करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि उनके क्षेत्र में विकासोन्मुखी काम के लिए जल्दी स्वीकृति मिल जाती है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों इस बात की चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सुमित कुमार को मंत्री पद मिल सकता है। हालंकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 39 साल के सुमित कुमार सिंह के खिलाफ आरजेडी, जेडीयू, एलजेपी समेत कुल 13 लोग चुनाव लड़ रहे थे। बता दे कि सुमित कुमार सिंह ने आरजेडी की उम्मीदवार सावित्री देवी को 581 वोटों से हराकर ये सीट अपने नाम कर ली। आरजेडी की उम्मीदवार सावित्री देवी पिछली बार इसी सीट से चुनाव जीती थी। इससे पहले भी वो साल 2010 में भी वो चुनाव जीत चुके हैं।