छपरा। जिलाधिकारी सारण डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा दिनांक 12.05.2021 को सभी अंचलाधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ आपदा संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी बाढ़ के मद्देनजर आपदा पीड़ित परिवारों को ससमय आनुग्रहिक राहत (GR) का भुगतान बैंक खातों में करने हेतु वार्डवार विकास मित्रों आदि को लगाकर जल्द से जल्द आधार संख्या की प्रविष्टि कराने का निदेश दिया गया।