पुलिस ने दो जगहों से नदी में डुवे शव को किया बरामद
सोनपुर— सोनपुर के एक अधेड़ युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिकारपुर का छबीला महतो शौच के लिए चवर गया हुआ था। इसी बीच पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया जहां डूब कर उसकी मौत हो गई। सोनपुर पुलिस को सूचना मिलते ही वह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की 6 पुत्रियां थी जिनमें एक की शादी पहले हो चुकी है। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से है वह किसी तरह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।वहीं दूसरी ओर पहलेजा शाहपुर दियारा का योगेंद्र मलिक का पुत्र रोहित कुमार कि माही नदी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। कुछ लोगों ने बताया कि घटना के लगभग 3 घंटे बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची तथा शव को खोजने का प्रयास किया। सोनपुर पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम में भेज चुकी है।




Recent Comments