बीते 3 अगस्त की शाम अपनी प्रेमिका से मिलने गया था युवक।
5 दिन बाद नदी किनारे से सर कटी लाश बरामद.
रिपोर्ट- हितेश गोपालगंज।
ANCHOR:- बिहार के गोपालगंज जिले के विशंभर पुर थाना इलाके के रूप छाप गांव निवासी प्रेम कुमार यादव का शव पुलिस ने 5 दिन बाद बरामद कर लिया,
बीते 3 अगस्त की देर शाम यह युवक अपनी प्रेमिका अंसु से मिलने के लिए टांड गांव गया और वह प्रेमिका के घर वाले के हत्थे चढ़ गया, जहां प्रेमिका के पिता और चाचा ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की, प्रेमी युवक को पिटता देख,प्रेमिका ने इस बात की खबर प्रेमी युवक के परिजनों को दी, परिजन जब तक घर पहुंचते, घर वालों ने युवक को वहां से गायब कर दिया,
युवक के गायब होने की खबर परिजनों के द्वारा बिशंभरपुर थाने में दी गई, पुलिस ने 4 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज करते हुए, इस मामले मैं एक प्राथमिक सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के बरामदगी के लिए छपरा से डॉग स्क्वायड की टीम व मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया,
फोरेंसिक जांच टीम ने मौके वारदात पहुंच कर कई नमूनो को इक्कठा किया, साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने कुत्ते के निशानदेही पर करीब 5 किलोमीटर गन्ने की खेतो से होते हुए गंडक नदी के पास पहुंचे, जहां से पुलिस ने युवक का सर कटी लाश बरामद कर लिया,
इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में युवक की अपहरण कर हत्या की गई थी, जिसका सर कटी लाश बरामद कर लिया गया है, साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइट- पीड़ित का भाई
बाइट- सदर एसडीपीओ नरेश कुमार.




Recent Comments