स्थानीय मुखिया ने सड़क का निर्माण कराया शुरू

मांझागढ़ । प्रखण्ड के आंबेडकर चौक से मछलीहट्टा तक जाने वाली सड़क का कायाकल्प शुरू हो गया है । स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन सिंह रंजन के नेतृत्व में सड़क बनवाने का कार्य शुरू हो गया है । विदित हो कि प्रखण्ड के आंबेडकर चौक से मछलीहट्टा तक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी । लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी । स्थानीय दुकानदार भी इस समस्या से परेशान थे । इसको लेकर आये दिन अखबार व डिजिटल खबरों के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी । बाबासाहेब की प्रतिमा के पास कूड़े का अंबार लगा हुआ था । कीचड़ में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था । अब मुखिया प्रतिनधि ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाया है । उन्होंने कहा कि लोगों को अब परेशानी नही होगी । सोलिंग करने के बाद इसे पीसीसी किया जाएगा । साथ ही नाली की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी ।

बाइट – मनोरंजन सिंह रंजन , मुखिया प्रतिनिधि , माँझा पश्चिमी