सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन बनियापुर में एनएसएस द्वारा जागरूकता के लिये आयोजित किया गया संकल्प सभा


बनियापुर : दिनाक:-23/04/2018 :
राष्ट्रीय सेवा योजना लोक महा विद्यालय हाफिजपुर इकाई के द्वरा सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन महा विद्यालय परिसर में लोगो को जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । प्रो0 काशिनाथ राय ने बताया की सड़क पर चलते समय सुरक्षित चलना चाहिए और दूसरे को भी जागरूक करना चाहिए। सबों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दोहराया । इस मौक पर उपस्थित प्रो0 सुदाम सिंहप्रो0 उपेन्द्र पण्डे, अमित कुमार सिंह, संजीव कुमार कृष्ण कुमार विवेक कुमार सोनू कुमार उदय कुमार, राजा कुमार, शशिनाथ पण्डे सहित अन्य लोग भी थे ।