मारपीट मामले में 11 पर प्राथमिकी
हुसैनगंज(सिवान) : थाने के छाता पंचायत के सिगौती टोला में दो पट्टीदारों के आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शिवजी यादव ने गुरुवार की शाम थाने में आवेदन देकर 11 लोगों को आरोपित किया है। उसने मारपीट करने, दरवाजे पर खड़ी टेंपो क्षतिग्रस्त करने तथा पत्नी के गले से सोने का चेन एवं मंगल सूत्र छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस दो लोगों अमरजीत यादव एवं रंजय यादव
को शुक्रवार को गिरफ्तार जेल भेज दी है।
—–