गुरुशरण छाबडा की जयंती पर पूनम अंकुर छाबड़ा करेगी अनशन,सैकड़ों समर्थक पहुचने की सम्भावना 
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान 
जयपुर 8 जून। शराब बंदी और सशक्त लोकयुक्त के लिए जीवन भर आन्दोलन करने वाले और शराब बंदी के लिए आमरण अनशन करने वाले शहीद गुरुशरण जी छाबडा पूर्व विधायक की जयंती पर उनकी छोटी पुत्र वधु पूनम अंकुर छाबडा के शराब बंदी के लिए घोषित अनशन में शरीक होने पुरे प्रदेश से शराब बंदी के लिए समर्थक जयपुर पहुचेंने की सम्भावना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन मुस्तेद हो गया है।
पूनम अंकुर छाबडा ने बताया की 9 जून 2017 को स्व. छाबडा साहब की जयंती है और उनकी जन हितार्थ शहादत को नमन करने पुरे प्रदेश से शराब बंदी समर्थक हज़ारों की संख्या में पहुचेंगे और उनकी जयंती सभा में शामिल  होगे। प्रशासन द्वारा हमारे कार्यक्रम की अंतिम झण में पर्मिशन ना देकर ये साबित कर दिया प्रशासन लोकतंत्र की हत्या कर रहा है और स्व. छाबड़ा साहब की शहादत से प्रेरणा लेकर कल सुबह पाँच बत्ती से शहीद स्मारक तय कार्यक्रम के लिए संगठन के साथ पहुँचेगी।
जस्टिस फॉर छाबडा जी सगठंन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा स्व. छाबडा साहब की जयंती से सरकार से प्रदेश हित के लिए शराब बंदी की मांग कर रही हूँ।