
पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के बकवां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मे सोमवार को कस्तूरबा गांधी की 153 वीं जयन्ति धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित कस्तूरबा संचालक कान्ता राम,बीआरपी रमेश सिंह, परिवर्तनकरी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के सदस्य संतोष कुमार ,सचिव नवल किशोर राय, कोषाध्यक्ष म करीम,सुभाष प्रसाद, शिक्षक नरेश प्रसाद, विकास कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह,बीरेन्द्र कुमार, लखनदेव भगत, मिथलेश कुमार, कस्तूरबा वार्डेन आशा कुमारी ने पुष्प अर्पित किया। तथा मौके पर उपस्थित छात्राओ के बीच कस्तूरबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी कैसे अपने संघर्षो तथा सेवा एवं समर्पण के बदौलत पुरी देश के लिए एक आदर्श बन गई।उनकी जीवनी आज के नारी के लिए अनुकरणीय है।




Recent Comments