12 बजे लेट नही दो बजे भेट नही

गड़खा।गड़खा प्रखंड कार्यालय खुलने और बंद होने का कोई नियत समय नहीं है।न समय से अंचल व प्रखण्ड कार्यलय, न आरटीपीएस काउंटर,न सीडीपीओ ऑफिस, न मनरेगा व कृषि कार्यलय समय से खुलता है। किसी भी कर्मचारी और पदाधिकारी के आने का समय भी निर्धारित नहीं है। सुबह 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय खुलता है परंतु कर्मचारी 11:00 बजे तक पहुंचते हैं। मंगलवार को गड़खा मनरेगा कार्यालय में 12:00 बजे तक ताला लटका रहा।ना कोई कर्मचारी न पदाधिकारी ही पहुँच पाए थे।विभिन्न पंचायतों से मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि स्तांतरण को आए जनप्रतिनिधि जॉब कार्ड में कार्य से आए ग्रामीण एवं अन्य कार्य से आए लोग निराश हाथ वापस लौट गए।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मो मैईनुद्दीन ने सम्बंधित पदाधिकारी से बात करने को कहा इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि नाराव पंचायत में कार्य निपटारा करने पहुंचे हैं। बाद में उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार को सूचना दिया जिसके बाद लगभग 12:30 बजे कार्यालय खुला।उन्होंने बताया कि अकाउंटेंट ऑपरेटर रविंद्र प्रसाद दो जगहों पर कार्य देख रहे हैं। नगरा में होने की वजह से वह यहां नहीं आ पाए।इसलिए ऑफिस लेट से खुली।




Recent Comments