गड्ढे में तब्दील हुवा गुठनी सोहगरा मार्ग,आए दिन होते रहते है हादसे
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान)
गुठनी से बाबा हँसनाथ की नगरी सोहगरा धाम को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गई है।हालांकि लोक निर्माण विभाग के नियमानुसार संबंधित संवेदक द्वारा पांच वर्ष तक सड़क का देख रेख करना होता है जो समय समय से होता भी है।लेकिन जमीन पर स्थिती ज्यो की त्यों बनी हुई है।पास पड़ोस के गांवों के लोगों की माने तो ठीकेदार मरम्मती के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करने का काम कर अपने जिम्मेदारी का इतिश्री समझ लेते हैं।सड़क जगह जगह इस कदर टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है कि राहगीरों को आने जाने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।कभी कभी एक तरफ रोड के पूर्णतः टूटे हुए होने के कारण दुपहिया वाहन के चालक गड्ढा बचाने के लिए अपना साइड छोड़ दूसरे साईड में चलने लगते हैं जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गई है।बताते चलें कि सोहगरा बाबा हँसनाथ का पुरातन शिवमंदिर काफी प्रसिद्ध और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाला माना जाता है।अब सावन का महीना आने वाला है और पूरे महीना भर इस मार्ग में कांवरियों का तांता लगा रहता है।यहाँ दूर दूर से शिव भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए जलाभिषेक के उद्देश्य से सरयू नदी में जल भर कर इसी मार्ग से पैदल यात्रा कर जाते है।लेकिन इस रोड का इस कदर टूटना कावरियों और अन्य राहगीरों के लिए चिंता का विषय बना हुवा है।




Recent Comments