
गड्ढे में डूबने से 10 वर्षिय बालक की मौत
मढ़ौरा : सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के तेजपुरवा गांव में एक जल जमाव वाले गड्ढे में डूबने से एक बालक की मौत हो गयीं।

मृतक तेजपुरवा गांव के रविन्द्र यादव का 10 वर्षिय पुत्र प्रिंस कुमार बताया गया है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी से मिट्टी की खुदाई से गांव में गड्ढा बना हुआ है।जिसमे बारासात का पानी लबालब भरा हुआ है।उसी पानी से भरे गड्ढे की किशोर चला गया ।लोगों ने डूबे किशोर को आनन फानन में मढौरा अस्पताल लाया।जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।




Recent Comments