ट्रक सड़क किनारे पलटा
#परवेज अख्तर/सिवान;
(सिवान) : रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग के तीयर मोड़ के पास सोमवार की संध्या रघुनाथपुर से आ रहा बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ट्रक चालक किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला। खबर प्रेषण तक ट्रक उसी तरह सड़क के किनारे पड़ा हुआ है।
—-




Recent Comments