समस्तीपुर:युवक की गोली मारकर हत्या
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
खानपुर:
खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी नारायण साह के 25 वर्षीय पुत्र मोहन साह की शव मिलने से परिजनो में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक युवक मोहन साह को अपने ही दोस्त गोटियाही निवासी प्रिंस सहनी का पुत्र अशोक सहनी ने देर शाम को घर से मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया था। रात भर घर नही आने के कारण परिजन खोज में लगे हुए थे। इसी बीच किसी ने कहा कि उसका लाश चिमनी पर है। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर गोटियाही गावो का वाओस्काट चंवर के विष्णु ईट भट्ठा पर गोली मार के हत्या कर दिया गया था। परिजन और गांव के लोग वहाँ पहुचे काफी भीड़ जमा हो चुका था। फिर पुलिस को सूचना दिया।पुलिस वहाँ पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस छानबिन में जुट आगे की प्रक्रिया में लग गयी हैं।




Recent Comments