मांझी। मांझी प्रखंड के दुर्गापुर गांव के समीप तालाब के किनारे तीन कौवों के मृत पाए जाने के बाद आस पास के ग्रामीणों में वर्ल्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप ब्याप्त हो गया। कई ग्रामीणों ने इस इलाके के आसपास दर्जन भर कौवों के मारे जाने अथवा मृत कैवों के देखे जाने का दावा किया है। कौवों के मरने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने मृत कौवों का परीक्षण किया तथा तीनों कौवों को मिट्टी खोदकर दफना दिया। वर्ल्ड फ्लू की आशंका के सम्बंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कौवों के मरने का कारण पास के केला बागान में जहरीली दवा का छिड़काव तथा कौवों द्वारा उसका सेवन कारण हो सकता है। चूंकि आसपास के पोल्ट्री फार्म में मुर्गों पर वर्ल्ड फ्लू का कोई असर नही है।