छपरा 17 मार्च , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बैठक जन्नत पैलेस में हुआ जिसमें पिछले दिनों एक बैठक हुआ था जिसमे छपरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का होली मिलन 21 मार्च होना सुनिश्चित हुआ था , जिसकी तैयारी करीब करीब पूरी हो चुकी थी। ,लेकिन कल दिनांक 15 मार्च को बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गाइड लाइन जारी किया है कि विहार में होली मिलन कार्यक्रम नही होगी । इसी को देखते हुए ,एक विशेष बैठक प्रमुख्य कार्यकर्ताओ की जन्नत में हुआ। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ मे किसान मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी शेखर सिंह, ओ बी सी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन ,बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रिय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के क्षेत्रिय प्रभारी मदन कु सिंह, जिला भाजपा मंत्री सत्यानंद सिंह, , पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष गामा सिंह, जिला भाजपा अधिवक्ता मंच के संयोजक मनोज सिंह ,वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला सिंह, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री अर्धेन्दू शेखर,किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कु, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज कु सिंह, रिविलगंज मंडल के अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा, महामंत्री विनोद सिंह,राकेश सिंह आदि कार्यकर्ता सामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार को निर्देश को मानते हुए , होली मिलन कार्यकम को स्थगित का स्वागत किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हम इसका समर्थन करते हुए लोगो को भी जागरूक करेंगे कि कोरोना के प्रति सजग रहे। सभी कार्यकर्ता जनता में जाकर अभी 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना वैक्सीन लेने के सलाह दे।