तरैंयाँ के चंचलिया में मुखिया संगम बाबा ने बाँटी राहत सामग्री

इसुआपुर व पानापुर प्रखंड में असहायों को मुखिया ने पहूँचाया आर्थिक सहयोग

तरैया (सारण):- कोरोना संक्रमण मानव जाति पर विश्व युद्ध की तरह घातक बनकर आया है। मगर हर एक घटना अपने आप में एक संदेश देकर जाता है । हमें इस महामारी से सीख लेने की जरूरत है, और एक नए सिरे से अपने जनजीवन की शुरुआत करनी है। जहाँ कोरोना से करोड़ो जीवन प्रभावित हुए हैं वहीं एक तरफ पर्यावरण व जल को स्वच्छता मिली है । उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैयाँ प्रखंड के चंचलिया गाँव के सैकड़ो जरूरतमंद परिवार के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुये कही । वही मुखिया संगम बाबा ने बताया कि हम जिस समस्या से गुज़र रहे हैं, वह बहूत ही पीड़ादायक है। ख़ासकर उन परिवारों के लिए जिनके परिवार में रोजी-रोज़गार छीन गए है । इसुआपुर प्रखंड के नागराज तुरहा टोली में बीते दिन आँधी और बारिश के चलते बाबूलाल साह व झगरु साह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी सूचना पाकर मुखिया संगम बाबा ने राशन सामग्री व आर्थिक सहयोग पहँचाया । वहीं पानापुर प्रखंड के भोंरहाँ गांव में कमलेश पासवान के ईलाज हेतू मुखिया ने आर्थिक सहायता की और पानापुर के हीं करचोलियाँ गाँव में एक गरीब लङकी की शादी में राशन-कपङे व नगद 5 हजार रुपये की मदद की । वहीं मौके पर चंचलिया के अनीश ओझा, बबलू कुशवाहा, उपेंद्र माँझी, अमीत रंजन, आशिक रंजन, धीरज सिंह चकियाँ, अशगर अली कन्हैया राम, मिठू गुप्ता, चुन्नी कुमारी, पूजा कुमारी, बच्चा राम, चंदन गुप्ता, महेश्वर राय मौजूद थे ।