
छपरा : जलालपुर प्रखंड के सवरी गांव में सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच विमान सांचालन समिति के अध्यक्ष व एयरपोर्ट मैनेजर (इंडिगो एयरलाइंस) रूपेश सिंह ने पूजन सामग्री व वस्त्र का वितरण किया।

शनिवार को अपने सवरी डीह गांव के आवासीय परिसर में अस्ताचलगामी भुवन भास्कर को अर्ध्य हेतु जरूरमंद लगभग 500सौ छठ व्रतियों को पूजा सामग्री, फल, वस्त्र आदि का वितरण किया।

इस मौके पर इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह ने बताया कि हर वर्ष छठ व्रतियों के बीच फल, वस्त्र आदि का वितरण किया जाता है।इससे आत्म संतोष होता है और लोकआस्था के महान पर्व में अपने मिट्टी से जुड़ने का अवसर भी मिल जाता है।पूर्णतः प्रकृति की साक्षात पूजा अर्चना से हमे प्रकृति से जुड़े रहने की प्रेरणा भी मिलती है और महसूस होता है कि प्रकृति है तभी जीवन है।





Recent Comments