आपसी विवाद में गला में तार लपेट कर हत्या का किया प्रयास
मढौरा (सारण)
नगर क्षेत्र के असोईया में आपसी विवाद को लेकर गले में बिजली का तार लपेट हत्या का प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है । घटना सोमवार दोपहर की बतायी गई है । इस सम्बंध में पीड़ित तकीना गांव निवासी रणधीर सिंह ने मढौरा थाना में आवेदन देकर असोईया निवासी श्री भगवान ंट और बृज ंट को आरोपित किया है । आवेदन के अनुसार पीड़ित रणधीर सिंह बाइक से बाजार कर अपने घर तकीना लौट रहे थे । तभी रास्ते में आरोपी ने बाइक से जबरन उतार मारपीट की और गला में बिजली का तार लपेट हत्या की नियत से कसने लगे । इस दौरान चिल्लाने पर लोग पहुंचे तो उनकी जान बच सकी और आरोपी भाग निकले ।