केंद्रीय विशेषज्ञो की टीम ने लिया जायजा,अप्रैल से रौशन होंगे सारण व पटना के दियारा क्षेत्र के गांव 
—————-
दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
⏩प्रादेशिक डेस्क 
अप्रैल से पटना और सारण के दियारा क्षेत्र के गांव बिजली से रौशन होंगे ।इसके लिये दो विधुत सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण मे है ।सारण के दक्षिणवर्ती क्षेत्र दिघवारा एवं सोनपुर प्रखंड के साथ सोनपुर का दियारा क्षेत्र और पटना से सटे दियारा क्षेत्र के स्थित गांवो को बिजली से रौशन करने का केन्द्रीय अभियान अगले महीने मूर्त रुप लेगा ।इस बात की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुये केंद्रीय कौशल विकास एवं  उधमशीलता मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुढी ने कहा की ये वैसे क्षेत्र है जहां आजादी के बाद अब तक बिजली नहीं पहुचायी जा सकी है ।केंद्रीय विशेषज्ञयों की टीम ने गुरुवार को जायजा ले उम्मीद जतायी है की अप्रैल के अंत तक दियारा के ग्रामीणों के घर बिजली से रौशन हो जायेंगे ।